फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में आज जांच पूरी होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद की जांच के आज पूरी होने की संभावना है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी मनीष बंसल को सौंपी जाएगी, जिसे शासन को भेजा जाएगा।
दरअसल, बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने कलक्ट्रेट में बनी मस्जिद को अवैध बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि मस्जिद परिसर में डाकघर और तीन चार कमरे बने हुए हैं।
आरोप है कि इन कमरों और डाकघर का किराया भी मस्जिद के लोगों को ही मिलता है। शिकायत में उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट एक अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए यहां पर बाहरी लोगों को आवागमन और निवास करना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मामला है। इस शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इसकी जांच की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी को दी है। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर प्रकाश सिंह को जांच करने निर्देश दिए। तहसीलदार सदर ने स्वामित्व की जांच के लिए मस्जिद के मुतवल्ली और लेखपाल से संबंधित अभिलेख मांगे हैं।
विज्ञापन

जांच के दायरे में यह भी शामिल है कि डाकघर और वहां बने कमरों का किराया कब से और कितना लिया जा रहा है। उधर, जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि मस्जिद प्रकरण की जांच चल रही है। इसके जल्द ही पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें