सहारनपुर। नई टाउनशिप के लिए सहारनपुर विकास प्राधिकरण जमीनें खरीद रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गांव चुन्हेटी गाड़ा और बहलोलपुर के किसानों से सहमति के आधार पर जमीन खरीदी गई, जिसके बैनामे कराए गए।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत बुधवार को विकास प्राधिकरण कार्यालय में नई टाउनशिप के लिए गांव चुन्हेटी एवं बहलोलपुर के किसानों की सहमति के आधार पर उनकी भूमि खरीदने के लिए बैनामे से संबंधित प्रक्रिया शुरू की गई। गांव चुन्हेटी गाड़ा के खसरा संख्या 449म क्षेत्रफल 0.7325 हेक्टेयर के तहत किसान दिलशाद, इरफान, इरशाद और नौशाद पुत्र शरीफ व बहलोलपुर के खसरा संख्या 23म क्षेत्रफल 0.1920 हेक्टेयर के तहत किसान दिलशाद, इरफान, इरशाद व नौशाद पुत्र शरीफ की भूमि खरीदने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार खसरा संख्या 24 व 25 क्षेत्रफल 0.5760 हेक्टेयर के तहत किसान जगपाल, गोपाल, इंद्रपाल पुत्र फुल्लू के पक्ष में एकमुश्त भूमि मूल्य का भुगतान कर बैनामा किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया।