फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित हो गन्ने का भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नकुड़। किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक में किसानों ने चालू वर्ष में गन्ने का रेट कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रांगण में रामपाल भट्ठे वाले की अध्यक्षता में आयोजित किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह व तहसील अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि किसानों की तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। एसडीएम संगीता राघव को किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा। इसमें गन्ना क्रय केंद्रों से ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रालियों को बंद कराकर ट्रकों से गन्ना ढुलाई कराने, बाजार में बिक रही नकली कीटनाशक दवाइयों पर अंकुश लगाने व फसल बुवाई के समय डीएपी व यूरिया की निर्बाध आपूर्ति कराने आदि की मांग की। तहसील अध्यक्ष संजय चौधरी, लोकेश राणा, रामकुमार शर्मा, मोहन पांचाल, मोन्टू, विनोद, राहुल, नीरज, सागर, अमित व गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें