सहारनपुर में बढ़ते प्रदूषण के चलते दोपहर के समय कुछ ऐसा नजारा रहा।
सर्दी के कारण हवा में नमी वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इस बार अभी तक बारिश न होने के कारण एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 180 तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में सहारनपुर का एक्यूआई 100 से 120 तक रहता है।
सर्दियों में हवा भारी होने के कारण उद्योगों और वाहनों आदि ने निकलने वाला धुंआ ऊपर नहीं उठ पाता है। साथ ही धूल के कण भी हवा में घुले रहते हैं, जो सर्दियों में वायु प्रदूषण को बढ़ाते हैं। बीते वर्षों में सर्दी की शुरुआत में बारिश होने की वजह से एक्यूआई का स्तर कम रहता है, लेकिन इस बार बारिश नहीं होने से हवा में प्रदूषण का जहर घुल रहा है।