फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन सहित गिरा खंभा, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर स्थित पुराना आरटीओ कार्यालय के पास सब्जी मंडी में विद्युत लाइन सहित खंभ गिर गया। इससे भगदड़ मच गई। दुकानदारों और ग्राहकों ने भागकर जान बचाई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी। गनीमत रही कि खंभा गिरते ही लाइन बंद हो गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय बारिश के दौरान दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी लोग खरीदारी करने आए थे। करीब 15 से अधिक दुकानों पर सब्जी कारोबारी भी मौजूद थे। इसी दौरान अचानक वहां लगा खंभा विद्युत लाइन के साथ गिर गया और जोरदार धमाके की आवाज हुई। इससे ग्राहकों और दुकानदारों में भगदड़ मच गई। हादसे के बाद लोग दहशत में आ गए। सब्जी कारोबारी प्रवीण सैनी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी। ऐसे में बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो सकता था। सब्जी कारोबारी सुलेमान, प्रवीण सैनी, धन प्रकाश कश्यप, उस्मान, निखिल बंटी, काका, राजू, सुरेंद्र गुप्ता, बिल्ला सैनी ने कहा खंभा जर्जर हो चुका था, इसे विद्युत कर्मियों ने पहले नहीं बदला। समय रहते विद्युत सप्लाई बंद न होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी।
दो घंटे गुल रही बिजली
खंभा गिरने के बाद वसंत विहार और अहमद बाग की विद्युत सप्लाई दो घंटे से ज्यादा समय बंद रही। इस क्षेत्र में करीब 20 हजार की आबादी है और पाश एरिया है। बाद में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य कराकर और वहां से तारों को हटवाने के बाद सप्लाई सुचारु कराई।
विज्ञापन

वर्जन
दिल्ली रोड पर सब्जी मंडी में विद्युत लाइन सहित खंभा गिर गया था। कर्मचारी मौके पर भेजकर संबंधित विद्युत लाइन ठीक कराने पर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई। - एके वर्मा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें