फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाजपा विधायक देवेंद्र निम की मां की याचिका खारिज

Tue, 23 Sep 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेसर्स पदमलता निम के मामले में मेरठ की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अदालत में दायर की गई याचिका सोमवार को खारिज हो गई। भाजपा विधायक देवेंद्र निम की मां पदमलता निम की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इससे पहले और कई अधिकारियों के खिलाफ दायर याचिका खारिज हो चुकी है। पदमलता निम की तरफ से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण में याचिका दायर की गई थी। इसमें कई स्वास्थ्य अधिकारियों पर आरोप थे कि बिल पास करने के नाम पर मोटा कमीशन मांगा गया। इस मामले में सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई। इससे पहले भी दो सुनवाई हो चुकी थी। सभी तथ्यों को देखते हुए अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

कुछ माह पहले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अदालत में सुधीर भारती ने पदमलता निम समेत कई अधिकारियों के खिलाफ याचिका दायर की थी। अदालत के समक्ष वादी कोई ठोस तथ्य प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सुधीर भारती की याचिका निरस्त कर दी थी। वादी सुधीर भारती ने बताया कि इसे हाईकोर्ट में ले जाया जाएगा। पदमलता निम ने बताया कि मै बीमार हूं। इस कारण जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें