फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेढ़ करोड़ से आसान होगी शिवभक्तों की राह

Mon, 23 Jun 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर का देहरादून रोड कांवड़ मार्ग
विज्ञापन
सहारनपुर। शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिला पंचायत डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस राशि से सुधार कार्य कराए जाएंगे। जिले से हर साल कई लाख शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर गुजरते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। इसके लिए संबंधित विभाग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। जिला पंचायत ने भी पथ प्रकाश, झाड़ियों की कटाई-छंटाई के लिए टेंडर निकाला है। शिव भक्तों को अपनी यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्थान-स्थान पर पेयजल, और मोबाइल शौचालय की सुविधा दी जाएगी। अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया है।
इसके तहत काली नदी पुल-गागलहेड़ी-शाहजहांपुर चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग का कार्य करीब 5.16 लाख रुपये से कराया जाएगा। भगवानपुर रोड पर ग्राम चौरादेव के गेट से काली नदी तक जनरेटर लाइट की व्यवस्था व लोक निर्माण विभाग गेट के लाइटिंग का कार्य होगा। इसके अलावा भगवानपुर रोड हाईवे पर अंडरपास से ग्राम चौरादेव तक पथ प्रकाश व्यवस्था, देहरादून रोड पर नगर निगम की सीमा से ग्राम गागलहेड़ी से भगवानपुर रोड पर अंडरपास तक पथ प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली नदी पुल-गागलहेडी-नौगजापीर पर दो मोबाइल लाइट वाहन भी लगेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से शिव भक्तों के लिए जगह-जगह फ्लैक्सी बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें