फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बाग में बनेंगे पार्क, दिल्ली रोड स्थित तालाब में चलेगी नाव

विज्ञापन
सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी की बैठक लेते कमिश्नर संजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कंपनी बाग में नाना-नानी, चिल्ड्रेन, योगा पार्क और वुडन पार्क बनाए जाएंगे। साथ ही दिल्ली रोड स्थित तालाब का सुंदरीकरण कर उसमें नाव चलाई जाएंगी। यह जानकारी पीएमसी (प्रोग्राम मैनेजमेंट कंसलटेंट) के अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी।
विज्ञापन

सोमवार को सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी के चेयरमैन कमिश्नर संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन और प्रगति की जानकारी ली गई, साथ ही पिछली बैठक की कार्यवाही कि पुष्टि की गई। पीएमसी द्वारा कंपनी गार्डन व वॉटर बॉडी परियोजना पर एक प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसके अंतर्गत कंपनी बाग में कई पार्क बनाने की जानकारी दी गई। दिल्ली रोड स्थित वाटर बॉडी परियोजना के अंतर्गत म्यूजिकल फाउंटेन लगाने और लोगों के मनोरंजन के लिए नाव चलाने की जानकारी दी। मैनेजमेंट तथा बायो कंपोस्टिंग पर भी एक प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें कंपनी बाग और गांधी पार्क में प्लांट लगाने की बात कही गई। एबीडी एरिया के अंतर्गत राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने की जानकारी दी गई। एक वर्किंग वुमेन हॉस्टल और एक डिस्पेंसरी स्थापित करने के बारे में बताया गया। जल निगम द्वारा सीवर नेटवर्क और जल वितरण प्रणाली के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया गया। सिंचाई विभाग द्वारा पांवधोई नदी व ढमोला नदी के दोनों किनारों पर सुंदरीकरण और स्वच्छता के लिए कदम उठाने का प्रेजेंटेशन दिया गया। बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडेय, मेयर संजीव वालिया नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, डायरेक्टर आरपी शुक्ला, सीएस वर्मा, सुशील पुंडीर, नोडल अधिकारी आलोक श्रीवास्तव, रजीव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें