फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबों की संपत्ति का मालिक ले रहा था सरकारी राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबों की संपत्ति का मालिक ले रहा था सरकारी राशन
विज्ञापन

चीनी मिलों का डायरेक्टर होने के साथ 600 बीघा भूमि का है मालिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट । खनन माफिया एवं पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल की अरबों की बेनामी संपत्तियों का मालिक नसीम अहमद हर महीने सरकारी राशन ले रहा था। इतना ही नहीं उसके लड़के को भी अंत्योदय कार्ड जारी हुआ है, जिस पर वह भी राशन ले रहा है। आपूर्ति विभाग अब इनके राशन कार्ड निरस्त कर रिकवरी की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर पोल निवासी नसीम अहमद खनन माफिया हाजी इकबाल का नौकर है, जो हाजी इकबाल की बेनामी संपत्तियों का मालिक है। पिछले दिनों मिर्जापुर पुलिस ने उसे गैंगस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नसीम गोरखपुर, सीतापुर व लखीमपुर खीरी में बसपा शासनकाल में खरीदी गई चीनी मिलों का डॉयरेक्टर है। इसके अलावा उसके नाम पर मिर्जापुर व बेहट क्षेत्र में करीब 600 बीघा भूमि भी है। उसके लड़कों के नाम पर भी हाजी इकबाल की बेनामी संपत्तियां है। हाल ही में पुलिस प्रशासन ने नसीम के नाम की कुछ संपत्तियों को जब्त किया था। अरबों की संपत्ति का मालिक होने के बाद भी नसीम और उसका परिवार सरकारी राशन ले रहा है। नसीम के पास पात्र गृहस्थी व उसके लड़के के पास अंत्योदय के राशन कार्ड है। कोरोना काल में भी इन्होंने मुफ्त में सरकारी राशन लिया है। नसीम के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद आपूर्ति विभाग भी हरकत में आ गया है। आपूर्ति विभाग नसीम व उसके पुत्र के राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई कर रिकवरी की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

नसीम और उसके बेटे के कार्ड निरस्त कर उनसे राशन की रिकवरी कराई जाएगी।
- अश्वनी मिश्रा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें