फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज का महीनों से रुका कार्य पुन: शुरू

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर की गई मरम्मत। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। महीनों से रुका ओवरब्रिज का निर्माण पुन: शुरू हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
दो दिन पहले विधायक देवेंद्र निम ने एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा, तहसीलदार जितेंद्र कुमार के साथ रेलवे फाटक पर पहुंचकर आरओबी का निरीक्षण कर सर्विस रोड को गड्ढा मुक्त, जनहित में पुल का कार्य पूरा करने के एनएचए आई के साइट इंजीनियर को निर्देश दिए थे। सर्विस रोड पर देर रात गड्ढों को भरने का कार्य किया गया। विधायक देवेंद्र निम का कहना है कि जनहित में पुल का कार्य पूरा होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुल का कार्य पूरा होने से लोगों को जाम जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


- ओवरब्रिज पर हुआ पहले चरण का कार्य पूरा

रामपुर मनिहारान। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे 709 बी पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार को पहले चरण का गर्डर लांचिंग का कार्य पूरा हुआ। इसको लेकर आरओबी पर यातायात डायवर्जन किया गया। रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर कार्य करने के लिए एनएचएआई की परियोजना क्रियान्वयन इकाई के द्वारा ट्रैफिक ब्लॉक और पावर ब्लॉक समय के अनुसार आरओबी पर शनिवार रात यातायात का डायवर्जन कर कार्य किया गया। एनएचएआई के साइट इंजीनियर सोनू सिंह ने बताया कि रामपुर मनिहारान में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर देर रात्रि में पहले चरण का कार्य पूरा कर दिया गया है।

रामपुर मनिहारान में रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर की गई मरम्मत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें