फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियों को पुख्ता करने का मौका

Sat, 11 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
People suggest. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर स्मार्ट सिटी की रेस में अपनी जगह पुख्ता करने में जुटे सहारनपुर को अब अतिरिक्त समय मिल रहा है। ऐसे में ना सिर्फ जनसहभागिता के तहत लाखों सुझाव आसानी से एकत्र हो जाएंगे, बल्कि शहर के विकास की  अन्य तैयारियों को पूरी तरह से समीक्षा हो सकती है।
विज्ञापन


दरअसल, स्मार्ट सिटी के पहले चरण में पिछड़ने के बाद सहारनपुर के पास अब तीसरे चरण से ही उम्मीद है। नगर निगम ने शहर के चहुंमुखी विकास के लिए करीब दो दर्जन से ज्यादा करार निजी संस्थानों से कर लिया है।

इसमें निजी संस्थान स्मार्ट सिटी के लिए आवश्यक परियोजनाओं को पूरा कराएंगे। हालांकि केन्द्रीय कमेटी ने इन समझौतों को जमीन पर उतारने की सलाह दी है। 

तीसरे चरण में सहारनपुर को करीब साढ़े तीन लाख सुझावों की दरकार है। ऐसे में नगर निगम के पास सुझावों को एकत्र करने के लिए भी समय मिल गया है।

स्मार्ट सिटी के तीसरे चरण के लिए 15 जून को प्रस्ताव शामिल किया जाना था। अब केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने अब 30 जून तक समयसीमा कर दी है। नगरायुक्त डा. नीरज शुक्ला का कहना है कि समयसीमा बढ़ने के बाद हमारी तैयारी और पुख्ता होगी। हर काम की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें