फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के अफसरों को अपने बीच धरने पर बैठाया

विज्ञापन
घंटाघर बिजली पर विद्युत अधिकारियो को धरने पर बैठाकर वार्ता भारतीय किसान मजदूर संगठन के किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुजफ्फराबाद क्षेत्र के गांव झींवरहेड़ी के एक आटा चक्की संचालक का बिजली का अधिक बिल भेजने सहित अन्य मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता आदि को धरने पर बैठाया। बाद में अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कराकर बिल को सही करने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने आरोप लगाया कि मुजफ्फराबाद क्षेत्र के गांव झींवरहेड़ी के आटा चक्की संचालक विनोद कुमार का बिजली का अधिक आया है। जो पूरी तरह से विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही है। इसके बाद उन्होंने विद्युत अधिकारियों को धरने पर बैठाया लिया। उन्होंने गांव सलेमपुर गदा के किसान अजय कुमार के साथ हुए व्यवहार पर भी विरोध दर्ज कराया। धरने पर हुई वार्ता में विद्युत अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जो बिल गलत होंगे उनकी जांच कराकर सही कराया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नवीन त्यागी, नवाब सिंह, विशु त्यागी, रविन्द्र चौहान, दिव्यांग त्यागी, अच्छन यादव गुरुप्रताप सिंह अमरीश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें