फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली लोहड़ी पर नवदंपती मचाएंगे धूम

विज्ञापन
लोहड़ी: नवदंपत्ति मानस पाहवा व नेहा पाहवा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल में हुई शादियों में बंदिशों की वजह से बड़े कार्यक्रम आयोजित न कर पाने वाले नवदंपती पहली लोहड़ी पर धूम मचाएंगे। ढोल और डीजे की थाप पर नृत्य करेंगे और शादी की तरह परिवार के संग खुशियां मनाएंगे। इसके लिए इन परिवारों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बुधवार को लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। सूर्यास्त के बाद लोहड़ी जलाकर उसमें मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न का भोग भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही नवदंपतियों के लिए पहली लोहड़ी खास रहेगी। न्यू शारदानगर निवासी नवदंपति राघव कालड़ा और सलोनी कालड़ा ने बताया कि लोहड़ी पर्व धूूमधाम से मनाया जाएगा। परिवार के संग कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिसमें रिश्तेदार भी शामिल होंगे।
नुमाइश कैंप निवासी मानस पाहवा और नेहा पाहवा ने बताया कि ढोल की थाप पर नृत्य करेंगे। लोहड़ी पर्व की खुशियां परिवार संग बांटेंगे। क्योंकि, कोरोना काल की वजह से पहले धमाल नहीं कर पाए थे, लेकिन लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विजयनगर निवासी आदित्य ग्रोवर और प्रेरणा ग्रोवर ने बताया कि लोहड़ी के गीतों के साथ परिवार के संग त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने भांगड़ा और गिद्दा करने की तैयारी की है। पहली लोहड़ी को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। बेरीबाग निवासी नितिन बजाज, नेहा बजाज और गोपालनगर निवासी चिराग व सिमरन ने बताया कि डीजे की धुन के साथ लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा, जिसमें वर-वधू के परिवार के लोग शामिल होंगे और जमकर खुशियां मनाई जाएंगी। इसके साथ ही ढोल की थाप भी नृत्य किया जाएगा। लोहड़ी को लेकर परिवार के लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

लोहड़ी: नवदंपत्ति राघव कालड़ा व सलोनी कालड़ा- फोटो : SAHARANPUR

लोहड़ी: नवदंपत्ति आदित्य ग्रोवर व प्रेरणा ग्रोवर- फोटो : SAHARANPUR

लोहड़ी: नवदंपत्ति चिराग व सिमरन- फोटो : SAHARANPUR

लोहड़ी: नवदंपत्ति नितिन बजाज और नेहा बजाज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें