फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पीएम और पूरी कैबिनेट लगवाए वैक्सीन: फजलुर्रहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का टीका सबसे पहले प्रधानमंत्री और पूरी कैबिनेट को लगवाना चाहिए, ताकि देशवासियों के लिए संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने कोरोना वैक्सीन के रखरखाव एवं वैक्सीन बांटने को लेकर संसद भवन सचिवालय में बुलाई गई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति की मीटिंग कही। प्रेसनोट जारी कर उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्थायी समिति की मीटिंग हुई। उसमें उन्होंने कई सुझाव रखे, साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन शुरू करने को लेकर बधाई दी और कहा कि इससे लाखों-करोड़ों लोगों की जिंदगी बचेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर जो आशंकाएं लोगों के मन में हैं तथा जो अफवाह फैल रही हैं, उनको दूर करने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनकी पूरी कैबिनेट को टीका लगवाना चाहिए। क्योंकि कई देशों के प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति ने जनता से पहले खुद को कोरोना वैक्सीन लगवाई। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर इसका ट्रायल बाद में हो, पहले अधिकारियों और डॉक्टरों को कोरोना वैक्सीन लगवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें