फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का टूटा दरवाजा देख नगरायुक्त हुए नाराज

विज्ञापन
दाबकी रोड पर सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के मद्देनजर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को महानगर के शौचालयों और यूरिनल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आवास के पास स्थित शौचालय का टूटा दरवाजा देख नगरायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की, साथ ही अधिकारियों को दरवाजा तुरंत लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन को साथ लेकर सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण करने निकले नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह सबसे पहले कोलागढ़ पहुंचे और शौचालय का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को शौचालय को और अधिक साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह कमेला कॉलोनी पहुंचे और वहां के यूरिनल्स का निरीक्षण किया। दोपहर में नगरायुक्त बाजोरिया रोड पहुंचे और जिलाधिकारी निवास से आगे बने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। शौचालय का दरवाजा टूटा देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और तुरंत दरवाजा लगवाने के निर्देश दिए। शौचालय के बाहर बह रहे पानी को बंद कराने के निर्देश दिए। दाबकी रोड के सार्वजनिक शौचालय पर पेंट कराने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट के निकट स्थित शौचालय के सुंदरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। नगरायुक्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में सहारनपुर को पहले पायदान पर लाने के लिए निगम कड़े कदम उठा रहा है। जनता को भी शहर को साफ रखने में निगम की मदद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें