फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सावन मास आज से, होंगे चार सोमवार, 11 को शिवरात्रि पर होगा जलाभिषेक

Thu, 30 Jul 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पवित्र सावन मास आज से शुरू हो रहा है। सावन के आगमन को लेकर महानगर के प्रमुख शिवालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। भक्तों के जल अर्पित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सावन के साथ ही कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। 11 अगस्त को शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष को जल अर्पित होने के साथ ही कांवड़ यात्रा का समापन होगा। ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी बताते हैं कि 30 जुलाई से शुरू होकर सावन मास 28 अगस्त तक रहेगा। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार होंगे। पहला सोमवार तीन, दूसरा 10, तीसरा 17 और चौथा 24 अगस्त को पड़ेगा। सावन के महीने को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। कई शिवभक्त महीने भर का अल्पाहार भी करते हैं।
सोमवार को जलाभिषेक का विशेष महत्व है। ऐसे में सुबह चार बजे से ही शिवालयों के कपाट खोले जाएंगे। सावन को लेकर महानगर के प्रमुख शिवालयों श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, आवास विकास स्थित हरि मंदिर, राधा विहार स्थित औघड़दानी मंदिर समेत आदि में विशेष तैयारियां की जा रही है। मंदिरों में बाबा आशुतोष को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें