फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट कर भाग रहे बदमाश को घेरा, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
बिहारीगढ़ में पुलिस से मुठभेंड के बाद बदमाश को पकड़कर लाती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दंपती और एक महिला से लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी कर दी। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो एक बदमाश के पैर में लगी, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि हरिद्वार के गांव झबरेड़ा निवासी नौशाद सोमवार की शाम बाइक पर अपनी पत्नी के साथ देहरादून जा रहे थे। वह जब हाईवे पर दून कॉलेज के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रुकवा लिया। इसके बाद हथियारों के बल पर बदमाशों ने दस हजार की नकदी, मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया और फरार हो गए। इससे पूर्व दोपहर के समय इन्हीं बदमाशों ने हरिद्वार के भगवानपुर निवासी लता से भी हाइवे के पास बिहारीगढ़ क्षेत्र में पर्स लूटा था।
पता लगते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू करा दिया। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने गांव खुशहालीपुर के जंगल में नदी के पास बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। आरोपी नितेश पुत्र कैलाश निवासी मुजफ्फरनगर का पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया। आरोपी के पास से लूट की दस हजार की नकदी, बाइक, तमंचा और पर्स बरामद हुआ है। फरार बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दो वाहन चोर, एक हिस्ट्रीशीटर और तस्कर दबोचा
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अंसारी रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी शाहरुख उर्फ कल्लू निवासी लोहानी सराय के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी पर गैंगस्टर भी लगा है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वहीं, थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने टीम के साथ मानकमऊ से परवेज उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद हनीफ व शाहनवाज पुत्र शराफत निवासी 62 फुटा रोड को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी स्कूटर और चाकू बरामद हुआ है। इसी तरह कोतवाली मंडी पुलिस ने मंडी समिति गेट के निकट से मोहम्मद अली पुत्र नफीस निवासी मंदिर वाली गली मोहल्ला खानआलमपुरा थाना जनकपुरी को दबोचा। तलाशी में उसके पास से 130 ग्राम चरस बरामद हुई है, जो आरोपी तस्करी के लिए लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें