फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Wed, 31 Dec 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। नाबालिग बेटी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता के पिता ने पूर्व प्रधान के बेटे समेत चार युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है, कि आरोपियों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा भी है।
विज्ञापन


तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना सोमवार रात डेढ़ बजे की है। चार नकाबपोश छत के रास्ते सीढ़ियों से उनके मकान में घुसे और उसकी 16 वर्षीय बेटी की कनपटी पर तमंचा सटाकर अगवा कर ले गए। आहट सुनकर उसकी व उसके बेटों की आंख खुल गई। उन्होंने बेटी को उनसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन धक्का देकर गिरा दिया। इनमें से दो युवकों को पहचान लिया। आरोपियों में एक पूर्व प्रधान का बेटा और उसका दोस्त था तथा दो अज्ञात युवक थे। पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी को अपने घर में ले जाकर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा भी गया।
वह बेटी को बचाने के लिए पूर्व प्रधान के घर पहुंचा तो उसने भी उनकी कोई मदद नहीं की और उल्टे उसे वहां से भगा दिया। उसकी बेटी घायल व बदहवास हालत में घर पहुंची। इसके बाद उसे पर फैसले का दबाव बनाया। गांव से उजाड़ने तक की धमकी दी गई। 112 पर कॉल करके पुलिस सहायता मांगी। इसके अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। उधर, पुलिस का कहना है, कि कुछ लोग आए थे। उन्होंने आरोप लगाए हैं। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें