फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नए साल के जश्न में डूबा महानगर, देर रात तक जारी रहा जश्न का दौर

Thu, 01 Jan 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के एक होटल में नववर्ष के जश्न में शामिल लोग
विज्ञापन
सहारनपुर। घड़ी की सुइयों से जैसी ही रात के 12 बजने की तस्दीक हुई, वैसे ही संगीत की धुन पर नाच रहे लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर नववर्ष का जोरदार स्वागत किया। नववर्ष को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्ग और युवा उत्साह से लबरेज नजर आए।
विज्ञापन


बुधवार की रात तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस था। सर्द हवाओं की गश्त ने सभी को हलकान कर रखा था, लेकिन सड़कों पर नए वर्ष के जश्न का जोश था। होटल और बैंक्वेट हॉल में विशेष आयोजन किए गए। साज-बाज के साथ डांस पर लोगों ने जमकर मस्ती की। डीजे की धुन पर नाचते हुए लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। नए साल के जश्न को लेकर होटल, रिसोर्ट, रेस्टोरेंट में व्यवस्थाएं की गई थी। साथ ही कई जगहों पर विशेष पैकेज भी रखे गए। इस दौरान दिल्ली रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड, जीपीओ रोड, कोर्ट रोड में स्थित होटल और बैंक्वेट हॉल में विशेष तैयारी की गई।


- परिवार के साथ मनाया जश्न

एक ओर जहां कई लोगों ने सामूहिक रूप से नए साल का जश्न मनाया। वहीं, महानगर के पॉश इलाकों में छोटी-छोटी पार्टियां रखी गई, जिसमें देर रात तक लोग डीजे की धुन पर थिरकते रहे। शारदा नगर निवासी प्रशांत, पंत विहार निवासी मोहित ने बताया कि वह हर साल अपने परिवार के साथ ही नव वर्ष मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें