फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आंधी-बारिश में रात भर अंधेरे में रहा महानगर

Sat, 30 May 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आंधी और बारिश के कारण शहरवासी रात भर अंधेरे में रहे। सुबह करीब सात बजे महानगर की 90 फीसदी आपूर्ति सुचारु हो सकी। महानगर में नगर निगम की तरफ से लगाए गए ग्रीन नेट भी हवा में उड़ गए।
विज्ञापन


आंधी तूफान ने जहां आमजन को गर्मी से निजात दिलाई। वहीं, आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के बीच विद्युत निगम ने एहतियातन सभी फीडरों से आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद तेज हवा ने कई उपकेंद्रों पर फॉल्ट तो कई जगह पर पोल उखाड़ दिए। इससे आपूर्ति बाधित रही। महानगर की शिवाजी नगर, आवास विकास, प्रद्युमन नगर, गोविंद नगर, बापूजी नगर समेत अन्य कॉलोनियों में रात पौने 11 बजे गई बिजली सुबह सात बजे आई। देहात क्षेत्रों के करीब 40 उपकेंद्रों पर आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम तक विद्युतकर्मी आपूर्ति को सुचारू करने में लगे रहे। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि शाम तक करीब 90 फीसदी क्षेत्रों में आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया। जहां भी आपूर्ति बाधित है। वहां पर कर्मी कार्य कर रहे हैं।

- ओलावृष्टि और 17 एमएम बारिश से तापमान में आठ डिग्री की गिरावट
सहारनपुर। जिलेभर में पिछले दस दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। बृहस्पतिवार रात 11 बजे के करीब अचानक मौसम ने पलटी मारी। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से जहां मौसम को खुशगवार कर दिया तो वहीं शुक्रवार को भी सूरज की तपिश कम ही रही। शुुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बृहस्पतिवार के मुकाबले आठ डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने जिलेभर में 17 एमएम बारिश दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें