फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश से अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस गिरा

Fri, 21 Feb 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में रात नौ बजे शुरू हुई तेज बारिश। - फोटो : udhampur
विज्ञापन
सहारनपुर। बुधवार देर रात अचानक मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद बृहस्पतिवार की अल सुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। रात में जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह का आगाज महानगरवासियों के लिए बूंदाबांदी से हुआ। बूंदाबांदी के बाद आमजन को एक बार फिर सर्दी का अहसास हुआ। सुबह दफ्तरों के लिए निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो स्कूली बच्चे रेनकोट में लिपटे हुए नजर आए।
पिछले कई दिनों से दिन का तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा था, जिसके चलते गर्मी का एहसास होने लगा था। लोगों ने गर्म कपड़ों को अलमारी में रख दिया था, लेकिन अचानक हुई बूंदाबांदी से दिन के समय में फिर से सर्दी का अहसास हुआ। बच्चों से लेकर बड़े तक गर्म कपड़ों में नजर आए। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बूंदाबांदी से जहां मौसम सर्द हुआ है तो इससे फसलों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें