संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिएशन ने प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के खिलाफ न्यायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला किया है। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सैनी और महासचिव अजय कौशिक ने कहा कि प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 को अन्यायपूर्ण व पक्षपातपूर्ण है, जो अधिवक्ताओ के हितों और अधिकारों के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह बिल लागू हुआ तो अधिवक्ताओं के साथ अन्याय होगा। इस बिल को लेकर अधिवक्ताओ में गहरा रोष हैं। इसलिए इस बिल का विरोध करते हुए अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे तथा काली पट्टी बांधकर बिल की प्रतियां फूकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।