फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार रहे पूरी तरह बंद, आवश्यक सेवाएं रहीं जारी

विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के चलते अंबाला रोड़ बस अड़डे पर पसरा सन्नाटा ओटो का इंतजार करते यात्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लगाया गया कोरोना कर्फ्यू का रविवार को भी प्रभावी असर दिखाई दिया। शहर के तमाम बाजार बंद रहे। सिर्फ आवश्यक सेवाएं जारी रहीं। बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों की खबर लेने के लिए पुलिस निगरानी करती रही। सोमवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आठ बजे से 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लग गया था, जो शनिवार और फिर रविवार को भी लागू रहा। शहर के घंटाघर, शहीदगंज बाजार, नेहरू मार्केट, नया बाजार, नखासा बाजार, कोर्ट रोड मार्केट, अंबाला रोड, देहरादून रोड, बाजोरिया रोड सहित पूरे शहर में दुकानें बंद रही। सिर्फ आवश्यक सेवाओं में डेरी, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, बेकरी, पैथोलॉजी और अस्पताल आदि खुले रहे। वहीं, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रही। पुलिस ने लोगों को रोककर बाहर निकलने का कारण भी पूछा और इसके बाद ही जाने दिया गया। डीएम अखिलेेेेश सिंह, एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा और एसपी सिटी राजेश कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में भ्रमण करते रहे।
बस अड्डों पर परेशान दिखे यात्री
कोरोना कर्फ्यू के कारण बसों का भी संचालन प्रभावित हो रहा है। क्योंकि 50 प्रतिशत यात्रियों की क्षमता के साथ ही बसों का संचालन हो रहा है। रविवार को अंबाला रोड बस अड्डे पर कई यात्री काफी देर तक बैठे रहे, लेकिन उन्हें बस नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

दिन के साथ ही रात में भी ऐसा ही नजारा
शहर के तमाम हिस्सों में कोरोना कर्फ्यू दिन के साथ ही रात में भी असरदार रहा। रेलवे स्टेशन के पास अग्रसेन तिराहा, नुमाइश कैंप स्थित शहीद भगत सिंह चौक, नेहरू मार्केट फव्वारा चौक आदि जगहों पर रात में सन्नाटा पसरा रहा।

कोरोना कर्फ्यू के चलते घंटाघर पर खुला पेट्रोल पंप- फोटो : SAHARANPUR

देर रात कोरोना कर्फ्यू के चलते नक्खासा बाजार में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

कोरोना कर्फ्यू के चलते अग्रसैन चौक पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें