फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक सामग्री बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग

विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित ग्राम छिदवना में तिरपाल की फैक्ट्री से उठता धुआं। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव छिदबना में प्लास्टिक सामग्री बनाने की फैक्टरी में अचानक भीषण आग गई, जिससे फैक्टरी कार्य कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और मौके पर भी भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। दमकल विभाग की कई गाड़ियां और कर्मी आग बुझाने की मशक्कत में लगे रहे, लेकिन देर रात तक भी आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई। गनीमत रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग में करोड़ों रुपये का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आवास-विकास निवासी अक्षय जैन की छिदबना में सन कॉरपोरेेशन के नाम से फैक्टरी है, जिसमें वह प्लास्टिक के पाइप, कैरेट, तिरपाल और अनेक प्रकार के आइटम बनाते हैं। रविवार की शाम चार बजे फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे। वेल्डिंग करते वक्त प्लास्टिक की सामग्री में चिंगारी गिर गई और आग लग गई। पहले कर्मचारियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पाने की कोशिश की, लेकिन देेखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। इसी बीच सूचना पर सीएफओ तेजवीर सिंह दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया है। देर शाम तक आठ से दस गाड़ियां दमकल विभाग की लग गई, लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। प्लास्टिक सामान होने की वजह से आग धधकती रही। आग में करीब चार से पांच करोड़ रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। दमकल विभाग आग बुझाने की मशक्कत में लगा रहा।
फैक्टरी स्वामी का परिवार के सदस्य पहुंचे, उड़े होश
सहारनपुर। आग लगने का पता लगते ही फैक्टरी स्वामी के परिवार के लोग और अन्य उद्यमी भी मौके पर पहुंच गए। आग का विकराल रूप देेखकर सभी के होश फाख्ता हो गए। फैक्टरी को धू-धुककर जलते देखकर फैक्टरी स्वामी के परिवार के सदस्यों की धड़कने तेज हो गई। वह कुछ समझ नहीं पा रहे थे क्या किया जाए।
विज्ञापन

दूसरे फैक्टरी की कर्मचारी बुलाए, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया सामान
सहारनपुर। अक्षय जैन की एक ओर फैक्टरी है। बचाव कार्य के लिए दूसरी फैक्टरी के कर्मचारियों और श्रमिकों को भी छिदबना स्थित फैक्टरी में बुला लिया गया। फैक्टरी के बाकी हिस्से में रखे कच्चे और तैयार माल को वाहनों के जरिए बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गया।
रजबहे और खेेतों से भरा पानी
सहारनपुर। दमकल की गाड़ियों ने खेतों में लगे ट्यूबवेल और पास में स्थित रजबहे से भी पानी भरा है। क्योंकि आग इतनी भयंकर थी काफी देर तक पानी का भी असर नहीं हो रहा था। इस कारण एक बाद एक दमकल की गाड़ियां खाली होती चली गई।

दिल्ली रोड़ स्थित ग्राम छिदवना में तिरपाल की फैक्ट्री में लगी आग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें