फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडे रहे बाजार, प्रभावित हुआ 40 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
नक्खासा बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ठंडे रहे बाजार, प्रभावित हुआ 40 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन

सहारनपुर। अयोध्या पर फैसले को देखते हुए शनिवार को बाजार सूने रहे। रोज की तुलना में दस प्रतिशत ग्राहक भी नहीं आए। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे दिखे। जिले में 35 से 40 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
शहीदगंज, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, रायवाला, रानी बाजार, लुहानी सराय, हलवाई हट्टा, मोरगंज, हिरनमारान शहर के ऐसे बाजार हैं, जिनमें प्रतिदिन ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचते हैं। दोपहर के समय इन बाजारों से निकलना तक मुश्किल रहता है। कपड़ा, वुडकार्विंग और हौजरी का बड़े पैमाने पर उत्पादन और बिक्री होती है। शहर का प्रतिदिन का कारोबार करीब 50 करोड़ का होता है। मगर शनिवार को अयोध्या पर फैसला आने पर अप्रिय घटना होने के डर से ज्यादातर लोग घर से नहीं निकले। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने बताया कि सहारनपुर शहर में प्रतिदिन अकेले कपड़े का ही चार से पांच करोड़ रुपये का कारोबार रहता है, क्योंकि हरियाणा और उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर निर्यात कपड़े का होता है। इसके अलावा हौजरी, हार्डवेयर, लकड़ी और अन्य तरह का कारोबार होता है। सभी तरह का व्यापार प्रभावित हुआ। रायवाला में भी ग्राहकों का टोटा रहा।
विज्ञापन

व्यापारी बोले
- शहीद गंज में रेडीमेड गार्मेंट की दुकान चलाने वाले लव पचनंदा दोपहर करीब डेढ़ बजे दुकान के बाहर खड़े थे। उन्होंने बताया कि लोगों में अनहोनी का भय बना हुआ है, जिसकी वजह से खासकर देहात से आने वाले ग्राहक नहीं पहुंचे हैं।
- इश्तकार हुसैन ने बताया कि फैसला आने पर लोग किसी तरह का विवाद होने से डरे हुए हैं। इसकी वजह से अन्य दिनों की तुलना में दस से 15 फीसदी ही ग्राहक पहुंचे हैं।
- जनरल स्टोर चलाने वाले राजेंद्रलाल ने बताया कि अयोध्या पर फैसला आने का मामला संवेदनशील तो था ही, मगर सब कुछ ठीक रहा है। इसके बावजूद ग्राहक कम संख्या में खरीदारी करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

- कपड़ा व्यापारी नरेंद्र बत्रा दोपहर दो बजे दुकान के बाहर धूप सेकते दिखे। नरेंद्र ने बताया कि ग्राहकों के नहीं पहुंचने से बाजार ठंडा है। दस फीसदी ग्राहक भी नहीं पहुंचे हैं। इससे तो बेहतर होता कि दुकान बंद ही रखते।

अरबी मदरसा क्षेत्र में खुले बाजार- फोटो : SAHARANPUR

योध्या का फैसला आने के दौरान सबसे जाम रहने वाले बाजार रहा हल्का- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें