फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरसंचार केंद्र में आग से मशीनें फुंकीं

Fri, 28 Apr 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आग से फूंकी मशीनें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता में एचटी लाइन में फॉल्ट से दूरसंचार केंद्र की मशीनें फुंक गई। इससे करीब 20 लाख रुपये का फटका संचार निगम को लगा है। पिछले 25 दिनों में ऐसा हादसा दूसरी बार हुआ है। हादसे के कारण ब्रॉडबैंड सेवाएं भी ठप रहीं।
विज्ञापन


गंगोह-देवबंद मार्ग पर पिछली सरकार में विद्युत निगम की ओर से आबादी के बीच से सड़क किनारे 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन खींच दी गई थी।

बृहस्पतिवार को लाइन में अचानक फाल्ट के कारण संजय चौक स्थित बीएसएनएल के पिलर में आग लग गई। इसके चलते नानौता नगर के टेलीफोन एक्सचेंज में रखी मशीनों में आग लग गई।

कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बीएसएनएल आपरेटर ब्रह्मपाल ने बताया कि जमीन के अंदर से गुजर रही लाइन में फॉल्ट के चलते दो किलोमीटर लंबा केबिल फुंकने से एक्सचेंज की लाखों रुपये की मशीनें फुंक गई है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कई बैंकों में लगे मॉडम भी खराब हो गए हैं। एक्सचेंज के कर्मचारियों के मुताबिक करीब बीस लाख रुपये से अधिक का नुकसान निगम को हुआ है। इसके साथ ही बीएसएनएल की ब्राडबैंड की सेवाएं ठप हो गई हैं।

एसडीओ ने बताया कि मशीनें फुंक गई हैं। इन्हें नई मंगाने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। जल्द से जल्द नई मशीनें मंगाकर सेवा बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि बीते दो अप्रैल को भी हाई वोल्टेज लाइन में फॉल्ट होने के चलते बीएसएनएल एक्सचेंज की मशीनें फुंक गई थीं।

बुधवार रात गंगोह के गांव ढलावली निवासी मजदूर के घर में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से हजारों की नकदी सहित घरेलू सामान जल गया।  गांव निवासी सुल्हर पुत्र रगबीर मजदूरी करता है और उसकी पत्नी भी कपडे़ सिलाई का कार्य करती है।

बुधवार रात साढ़े तीन बजे तेज हवा चलने से चूल्हे के अंदर से चिंगारी निकल कर कमरे के अंदर सलाई करने के लिए रखी 16 रजाई में जा गिरी। इससे चिंगारी ने आग का रूप ले लिया और रजाइयों के साथ कमरे में रखे अन्य सामान ने भी आग आग की चपेट में आ गया। घरवालों ने किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें