फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुझाव देने का आखिरी मौका आज

Mon, 30 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की पहली सूची में जगह बनाने की कवायद में जुटे सहारनपुर के पास 15 अंक जुटाने का आखिरी मौका सोमवार तक है। बेहतर और ज्यादा सुझाव पर भी केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से रेटिंग की जानी है। हालांकि लखनऊ में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश के दूसरे शहरों पर धाक जमा चुके सहारनपुर को अब कंसलटेंट सर्वे में अपनी पकड़ मजबूत करनी है।
विज्ञापन


ऐसे में ऑनलाइन वोटिंग और सुझाव के जरिये सहारनपुर अपना नंबर बना सकता है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने की रेस में जुटे सहारनपुर के भाग्य का फैसला 15 दिसंबर के बाद होगा। इससे पहले कंसलटेंट शहर में विकास संभावनाओं पर अध्ययन कर रहे हैं और 15 दिसंबर तक अपनी सर्वे रिपोर्ट को केंद्र सरकार को सौंपेंगे। इसके बाद उस सर्वे का भौतिक सत्यापन कर पहले 20 शहरों की सूची जारी होगी। इनमें स्मार्ट सिटी की तर्ज पर पहले विकास कार्य होने हैं।

उधर, कंसलटेंट कंपनी लगातार शहर के चिह्नित इलाकों में सर्वे कर रही हैं। इसमें शहर के विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए सबसे अहम लोगों के सुझाव हैं। हालांकि नगर निगम को 77 हजार सुझाव की आवश्यकता थी और 80 हजार से ज्यादा सुझाव मिल चुके हैं। मगर, सुझाव और वोटिंग के मामले में इलाहाबाद सहित दूसरे शहर सहारनपुर से आगे हैं। ऐसे में उन्हें पछाड़ने लिए ज्यादा से ज्यादा सुझावों की दरकार है। आपको बता दें कि नगर निगम ने शहर के विकास की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसमें तीन हिस्सों में शहर को बांटकर जोन के हिसाब से विकास होगा। इसके अलावा अंडरपास और अन्य विकास कार्यों का खाका भी तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन


पहली सूची में आते ही मिलेंगे पांच हजार करोड़
इस वर्ष केंद्र सरकार 20 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए बजट जारी करेगी। माना जा रहा है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह तक बजट जारी हो सकता है। अगर सहारनपुर पहली सूची में जगह बना लेता है तो उसे पांच हजार करोड़ रुपए मिलेंगे। इसमें चार हजार करोड़ रुपये पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिये केंद्र सरकार एकत्र कराएगी।

पंजाबी युवा संगठन ने दिया सुझाव
पंजाबी  युवा संगठन के लोगों ने बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंचकर सुझाव दर्ज कराए। सहारनपुर के पक्ष में ऑनलाइन वोटिंग करने वालों में मुकेश मनचंदा, नीरज कामरा, मुकेश गक्खड़, आशु गांधी, हरप्रीत भाटिया, प्रताप अरोड़ा, अश्वनी मेहता, खैराती लाल चौहान, सागर कटारिया, जीतन दुआ, आशीष चुघ, जतिन नागपाल, असीम अरोड़ा, विवेक चोपड़ा, शिवम बजाज, हार्दिक चुघ, वैभव बाठला सहित अन्य लोग रहे।

स्मार्ट सिटी को लेकर नगर निगम की तैयारी पूरी है। विकास कार्यों का पूरा खाका भी बना लिया गया है। अभी सबसे महत्वपूर्ण है कि हम ज्यादा से ज्यादा सुझाव एकत्र कर कंसलटेंट को सौंपे। इसके लिए सोमवार तक का ही समय है।
विज्ञापन

डा. नीरज शुक्ला, नगरायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें