फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास को जगमग करेंगे निगम की गोशाला के दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित आवास पर दीपावली पर होने वाली सजावट में सहारनपुर नगर निगम की गोशाला में बने दीये जगमगाहट बढ़ाएंगे। नगर निगम द्वारा संचालित मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला में गायों के गोबर से बने दीये लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने इस बार गोशाला में दीये तैयार कराए हैं। यह दीये गायों के गोबर और मिट्टी से बनाए गए हैं, जिनको रंगों से सजाया गया है। इन दीयों की खासियत यह है कि इस्तेमाल करने के बाद यदि इनको पानी में डाल दें या गमलों में डाल दें तो यह घुल जाते हैं, जबकि मिट्टी को आग में पकाकर तैयार किए जाने वाले सामान्य दीये इस्तेमाल के बाद ऐसे ही रहते हैं। ऐसे में इकोफ्रेंडली दीये तैयार कर नगर निगम ने एक संदेश दिया है। निगम की ओर से दीयों का एक बड़ा पैकेट तैयार कर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भेजा गया है। जलकल के महाप्रबंधक मनोज आर्य इन दीयों को लेकर लखनऊ पहुंचे हैं।
------
एक लाख दीये बेचे
नगर निगम ने दीयों की बिक्री के लिए नगर निगम के साथ ही शहर में अन्य जगहों पर भी स्टॉल लगाए। 24-24 दीयों के पैकेट तैयार किए गए थे। छोटे दीयों का पैकेट 70 रुपये तथा बड़े दीयों का पैकेट 100 रुपये में बेचा गया है। बीते करीब तीन दिन में एक लाख दीयों की बिक्री की गई है। यह पैसा गोशाला के खाते में जाएगा। गौरतलब है कि नगर निगम अपनी गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसा कर रहा है, क्योंकि शासन से एक गोवंश के चारे के लिए प्रतिदिन के हिसाब से 30 रुपये निर्धारित हैं, जबकि एक गोवंश पर प्रतिदिन दोगुने से अधिक का खर्च आता है।
विज्ञापन

------
शहीद के घर तक रोशन होगा मार्ग
नगर निगम ने दीपावली पर हसनपुर चौक से शहीद निशांत शर्मा के घर तक आईटीसी रोड को रोशन करने का निर्णय लिया है। निशांत का परिवार न्यू शारदानगर में रहता है। नगर निगम द्वारा हसनपुर चौक से निशांत के घर तक हजारों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कराए जाएंगे, जिसमें जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी शामिल होंगे। नगरायुक्त ने एसपी यातायात को पत्र लिखकर चार नवंबर की शाम मार्ग पर पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात व्यवस्था बनाने को कहा है।
----- वर्जन
नगर निगम ने मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला में तैयार किए गए गायों के गोबर से बने दीये मुख्यमंत्री आवास के लिए भेजे हैं। दीयों के साथ मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामना भी नगर निगम ने भेजी है।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें