फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहली बार कुवैत की सैर करेगा सहारनपुर का लंगड़ा

Fri, 30 May 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले का आम पहली बार कुवैत में भी धूम मचाएगा। दुबई और कुवैत से दशहरी, लंगड़ा और चौसा आम का 200 टन का ऑर्डर मिला है। इसकी पहली खेत 20 जून के आसपास भेजे जाने की संभावना है।
विज्ञापन

अपनी खुशबू और लजीज स्वाद के लिए मशहूर सहारनपुर के आम की विश्व के कई देशों में काफी मांग है। अधिकांश आम का निर्यात ब्रिटेन, अमेरिका, इटली, जापान, ऑस्ट्रेलिया, स्विटजरलैंड, सउदी अरब, नेपाल आदि कई देशों में होता है। इन देशों में दशहरी, रामकेला, मालदा, लंगड़ा, चौसा, गुलाब जामुन सहित अन्य प्रजातियों के आम की काफी मांग है। इस बार सबसे पहले दुबई और कुवैत से 200 टन आम का ऑर्डर मिला है। इन देशों को दशहरी, लंगड़ा और चौसा आम भेजा जाएगा। इसकी पांच टन दशहरी आम की पहली खेप 20 जून तक इन देशों को भेजने की तैयारी है। बागवानों को निर्यात होने वाले आम का भाव बाजार से दोगुना तक मिल जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें