सहारनपुर। प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ के लिए रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन ट्रेनों का संचालन नौ जनवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक रहेगा। ट्रेनें रुड़की, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ से होती हुई फाफामऊ पहुंचेगी, जो प्रयागराज का रेलवे स्टेशन है। अंब अंदौरा, फिरोजपुर, अमृतसर और बठिंडा से चलेंगी।
ट्रेन नंबर 04526 बठिंडा से 19, 22 व 25 जनवरी और आठ, 18 व 22 फरवरी चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04524 फाफामऊ से 20, 23 व 26 जनवरी और नौ, 19 व 23 फरवरी को रवाना होगी। बठिंडा से ट्रेन सुबह 4:30 बजे चलकर सहारनपुर में सुबह 10:05 बजे आएगी। फाफामऊ से ट्रेन सुबह 6:30 बजे चलकर सहारनपुर में रात आठ बजे पहुंचेगी। ट्रेन रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली से फाफामऊ जाएगी।
ट्रेन नंबर 04528 का संचालन अंब अंदौरा से 17, 20 व 25 जनवरी, नौ 15 व 23 फरवरी को होगा। वापसी में ट्रेन नंबर 04527 फाफामऊ से 18, 21, व 26 जनवरी, 10, 16 व 24 फरवरी को चलेगी। अंब अंदौरा से ट्रेन रात 10:05 बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में सुबह 3:15 बजे आएगी। वापसी में फाफामऊ से ट्रेन रात 10:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:35 बजे पहुंचेगी। इसका रूट रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली रहेगा।
ट्रेन नंबर 04662 अमृतसर से नौ व 19 जनवरी, छह फरवरी को चलेगी। वापसी में ट्रेन 04661 फाफामऊ से 11 व 21 जनवरी और आठ फरवरी को चलेगी। अमृतसर से ट्रेन रात 8:10 बजे चलेगी, जो अंबाला होते हुए सहारनपुर में रात 2:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में फाफामऊ से ट्रेन सुबह 6:30 बजे रवाना होकर सहारनपुर में रात 10:10 बजे आएगी। यह ट्रेन देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
ट्रेन नंबर 04664 फिरोजपुर से 25 जनवरी और वापसी में 04665 फाफामऊ से 26 जनवरी को रवाना होगी। फिरोजपुर से ट्रेन दोपहर 1:25 बजे चलेगी, जो सहारनपुर में रात 9:10 बजे आएगी। फाफामऊ से शाम 7:30 बजे चलेगी और सहारनपुर में अगले दिन सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी।