फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस और एंबुलेंस के इंतजार में आधा घंटा सड़क पर तड़पता रहा घायल

विज्ञापन
गंगोह-वजीरपुर मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा घायल चंद्रपाल। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
- टायर फटने से विद्युत पोल से टकरा गई थी बाइक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गंगोह। गांव जेहरा निवासी चंद्रपाल गंगोह-वजीरपुर मार्ग पर बाइक का टायर फटने से बिजली पोल से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल आधा घंटा तक पुलिस और एंबुलेंस के इंतजार में सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। आखिर में उसे ई रिक्शा से अस्पताल भेजा गया। देरी से उपचार मिलने के चलते उसकी हालत गंभीर हो गई।
चंद्रपाल सहारनपुर में अपने ताऊ के बेटे के तीजे की रस्म में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज के पास अचानक उसकी बाइक का अगला टायर फट गया। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे विद्युत पोल से जा टकराया। हादसे में चंद्रपाल के सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान मुनेश चौधरी और शहजाद समेत अन्य लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। सीएचसी से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। पूर्व प्रधान मुनेश चौधरी ने बताया कि चंद्रपाल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी होनी है, ऐसे में यह हादसा परिवार के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें