जिले में हाई स्कूल में छठा स्थान प्राप्त करने वाली सुमैया को मिठाई खिलाते परिजन
- फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा/ रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावी बच्चों में खुशी का माहौल है। टॉपर को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
एचएमबी इकरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 95 रहा। जबकि इंटर का 80 प्रतिशत रहा। इंटर में महविश ने 81 और सरिता ने 78.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। जबकि हाईस्कूल में शहजादी ने 84.3, बुशरा ने 84 प्रतिशत अंक के साथ क्रमश प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंजना कश्यप ने बताया दसवीं में बुशरा ने 84.33 प्रतिशत अंक लेकर पहला व अमरीन ने 84 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। इंटर में अलीना ने 73.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला व स्वाति ने 70 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। गांधी इंटर कॉलेज में सोनू कुमार ने 80 प्रतिशत अंक लेकर हाईस्कूल में प्रथम और सुधीर कुमार ने ने 71 प्रतिशत अंक लेकर इंटर में पहला स्थान प्राप्त किया।
सरदार वीबीपटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रहम सिंह पंवार ने बताया कि इंटर में प्रिंस कुमार ने सर्वाधिक 75 प्रतिशत अंक लेकर पहला व राजू कुमार ने 74.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि हाईस्कूल में सात्विक वत्स ने 89.67 प्रतिशत अंक लेकर पहला और रजत कुमार ने 89.17 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
रामपुर मनिहारान के सरदार पटेल गोचर कन्या विद्यालय में इंटर कला वर्ग में प्रथम स्थान अंजलि पंवार ने 77.6 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर शिवानी 72 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर सोनम पंवार, आयशा रही। विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान पर राशि ठाकुर, दूसरे स्थान पर महविश, तृतीय स्थान पर स्वाति पंवार रही। हाईस्कूल में प्रथम स्थान पर तनु पंवार ने 82.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, द्वितीय स्थान पर सलोनी 82.5 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान पर प्रियांशी ने 81.66 प्रतिशत अंक हासिल किए। परीक्षा परिणाम पर अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, प्रबंधक वीरेंद्र कुमार प्रधान, प्रधानाचार्य मंजू चौहान ने बधाई दी।