सहारनपुर में अधिक तापमान के चलते बाइक पर चेहरा ढाक कर जाते युवक
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गर्मी का सितम लगातार बढ़ ही रहा है। सोमवार को तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिसकी वजह से सोमवार का दिन इस मौसम का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
जून माह चल रहा है, जिसमें गर्मी जमकर सितम ढा रही है। आठ जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो अभी तक का अधिकतम था, लेकिन 13 जून सोमवार को यह रिकॉर्ड टूट गया, जब अधिकतम तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आलम यह रहा कि सप्ताह का पहला दिन होने के बावजूद दोपहर में बाजार खाली रहे। मजबूरीवश सड़कों पर निकले लोग गर्मी से बचाव के लिए सिर और मुंह पर कपड़ा लपेटे नजर आए। चिलचिलाती धूप में दो मिनट खड़े होने से चेहरा झुलस रहा था। ऐसे में जाम में फंसे लोगों को अधिक परेशानी हुई। न्यूनतम तापमान भी 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि आगामी तीन से साल दिन गर्मी अधिक रहने के का अनुमान है। मंगलवार को तापमान और बढ़ सकता है। शनिवार या रविवार तक बूंदाबांदी हो सकती है।
बीते दस दिन का तापमान
तिथि न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
13 जून 26.6 43.5
12 जून 25.6 41.8
11 जून 26.5 42.2
10 जून 27.2 42
09 जून 26 42
08 जून 27.4 43
07 जून 28 42.5
06 जून 24.5 41
05 जून 23 42.5
04 जून 21.6 41.5