फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दूल्हे ने दहेज में मिले ढाई लाख रुपये लौटाए

Wed, 19 Feb 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नकुड़ में अपनी दुल्हन के साथ दूल्हा हर्ष पुंडीर। संवाद
विज्ञापन
नकुड़। दूल्हे ने दहेज के रूप में मिल रहे ढाई लाख रुपयों को अस्वीकार कर शगुन में एक रुपया और नारियल लेकर मिसाल पेश की है। दूल्हे के इस निर्णय पर सभी मेहमानों ने तालियां बजाकर सराहना की है।
विज्ञापन

गांव नसरुल्लागढ़ के संजीव चौहान की बेटी भारती चौहान का रिश्ता थानाभवन के गांव खियावड़ी निवासी हर्ष चौहान के साथ तय हुआ था। मंगलवार को हर्ष पुंडीर सरसावा रोड स्थित एक बैंक्टवेट हाॅल में बारात पहुंचा। लड़की पक्ष ने बारात का जोरदार स्वागत किया और इसके बाद टीके की रस्म शुरू की। इस अवसर पर दुल्हन के परिवार ने हर्ष पुंडीर को अन्य उपहार के साथ ढाई लाख रुपये नकद देने चाहे। दूल्हे हर्ष ने रुपये लेने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष से शगुन के रूप में सिर्फ एक रुपया व नारियल देने का आग्रह किया। दूल्हे के इस निर्णय की सभी ने तालियां बजा कर प्रशंसा की और इसे समाज के लिए एक मिसाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें