फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे ट्रैक से गुजर गई मालगाड़ी

Sun, 28 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा के ग्राम पिलखनी के समीप रेलवे ट्रैक ब्रेक हो गया। टूटे ट्रैक से ही मालगाड़ी गुजर गई, जबकि सवारी गाड़ी भी निकलने को तैयार थी। समय रहते सूचना मिल जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


के पर पहुंचे रेलवे के तकनीशियनों ने करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद ट्रैक को ठीक किया। शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे रेलवे की पेट्रोलिंग टीम रुटीन में ट्रैक की जांच कर रही थी।

तभी उन्हें ग्राम पिलखनी में रेलवे फाटक के समीप ट्रैक दो हिस्सों में बंटा मिला। टूटने के कारण दोनों हिस्सो में करीब 2 इंच का फासला आ चुका था। जब तक विभाग को पटरी ब्रेक होने की जानकारी मिली तब तक एक मालगाड़ी स्टेशन से यमुनानगर की ओर निकल चुकी थी।
विज्ञापन


जबकि सवारी गाड़ी को भी छोड़ने की तैयारी थी। गनीमत रही कि मालगाड़ी सही सलामत निकल गई। जानकारी मिलते ही ट्रैक से गाड़ियों का चालन बंद कर दिया गया।

कुछ ही देर में रेलवे तकनीशियनों की टीम भी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गयी तथा टूटे ट्रैक को मरम्मत कर ठीक कर दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक ब्रेक होना सामान्य बात है लेकिन समय रहते इसकी मरम्मत न हो तो बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रैक ठीक होने के बाद करीब साढ़े 11 बजे ट्रैक पर गाड़ियों को परिचालन सामान्य हो गया। सूत्रों ने इस दौरान कुछ ट्रेनों को सहारनपुर स्टेशन पर ही रोक दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें