फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को छीन विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उसकी दो साल की बच्ची को भी उससे छीन लिया है।
विज्ञापन

नागल थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करते रहते हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसके सास ससुर और पति ने उसकी दो साल की बेटी को छीन लिया। उसके साथ मारपीट कर धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि ससुराली मकान खरीदने के लिए उसे अपने मायके से सात लाख रुपये नगद लाने का दबाव बना रहे हैं। रुपये न लाने की दशा में घर में न घुसने देने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें