फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यात बंधु की ऑनलाइन मीटिंग में उठाए गए मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईपीसीएच के पदाधिकारियों ने रखीं कई मांगें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। उद्योगों की बेहतरी और निर्यातकों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान कराने के लिए निर्यात बंधु की ऑनलाइन मीटिंग हुई। उसमें हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के पदाधिकारियों ने कई मुद्दे उठाए।
ईपीसीएच के महाप्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को निर्यात बंधु की ऑनलाइन मीटिंग मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में हुई। उसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल, आरके वर्मा एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईपीसीएच, अवधेश अग्रवाल उत्तरप्रदेश कोआर्डिनेटर ईपीसीएच और विनय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं निर्यातक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने कहा कि हस्तशिल्प उद्योग को टेक्सटाइल उद्योग में शामिल किया जाए। प्रमुख सचिव द्वारा प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया गया। इस नीति से प्रदेश में सरकारी जमीन पर हस्तशिल्प यूनिट लगाने पर छूट का प्रावधान है। अवधेश अग्रवाल ने मुद्दा उठाया कि जब सड़कें एवं लाइट नहीं होंगी तब निर्यातक वहां फैक्टरी कैसे लगाएंगे। इस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

---------
- सपा अध्यक्ष से की मुलाकात
सहारनपुर। लखनऊ में सपा व्यापार सभा की राज्य स्तरीय संगठनात्मक बैठक के दौरान सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सहारनपुर संजय गर्ग, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह सहारनपुर विधानसभा महासचिव कासिफ अल्वी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत कर पूरी सक्रियता से काम करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कार्यकर्ताओं को जन सहयोग से पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें