फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक साथ जलीं मां, बेटे और बहू की चिताएं, बेटों ने दी मुखाग्नि

Fri, 06 Nov 2026 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून सड़क हादसे में जान गंवाने वाली मां किरण कपूर, बेटा विश्वेश और बहू निशा के शव बृहस्पतिवार को गोकुल एनक्लेव कॉलोनी स्थित घर पर पहुंचे। तीनों के शव घर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का विलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बाबा लालदास बाड़ा स्थित श्मशान घाट में एक साथ मां, बेटे और बहू की चिताएं जलीं। अंतिम विदाई में भीड़ रही।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में जीपीओ रोड स्थित गोकुल एनक्लेव कॉलोनी निवासी किरण कपूर बड़े बेटे विश्वेश, बहू निशा और पौत्र माहेर के साथ कार से देहरादून जा रही थीं। कार को चालक नीरज चला रहा था। देहरादून में मोहब्बेवाला के पास उनकी कार पर कंटेनर पलट गया था। इसमें मां किरण, बेटे विश्वेश, बहू निशा और चालक नीरज की दबने से मौत हो गई थी, जबकि विश्वेश का बेटा माहेर की जान बच गई थी। बृहस्पतिवार को किरण, विश्वेश और निशा के शव घर पहुंचे। घर में एक साथ तीन शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आसपास के लोग और रिश्तेदार दुख की इस घड़ी में परिवार को संभालने का प्रयास करते रहे।
कॉलोनी में हर तरफ गम का माहौल रहा। इसके बाद तीनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए बाबा लाल दास बाड़ा स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। वहां भी बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। मां किरण को छोटे बेटे दीपेश कपूर ने मुखाग्नि दी, जबकि विश्वेश और उनकी पत्नी निशा को बेटे माहेर ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। मां, बेटे और बहू की तीनों चिताएं एक साथ जलीं तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ उठी अर्थियों और फिर एक साथ जलीं तीन चिताओं को देख लोग आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन


-
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
गोकुल एनक्लेव कॉलोनी में बृहस्पतिवार को हर तरफ खामोशी रही। व्यापारिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि अपनों को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें