फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 934 पात्रों के खातों में आज जाएगी पीएम आवास योजना की पहली किस्त

Sun, 18 Jan 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के 934 पात्रों के खातों में पहली किस्त 18 जनवरी को पहुंच जाएगी। इसके लिए जनमंच में अपराह्न तीन बजे कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। पूरे प्रदेश में करीब दो लाख पात्रों के खातों में पहली किस्त की धनराशि जारी होगी।
विज्ञापन

योजना के पहले चरण में जनपद में बड़ी संख्या में गरीबों को पक्का घर मिला है। दूसरे चरण यानी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए आवेदन की प्रक्रिया करीब दो साल से चल रही थी। नवंबर 2025 तक 7,285 लाभार्थियों की डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी थी। सत्यापन में 403 आवेदनकर्ता अपात्र पाए गए थे। तब से आवेदनकर्ताओं को किस्त का इंतजार है, जो लगातार नगर निगम, डूडा कार्यालय और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब सरकार ने प्रदेशभर के दो लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त रविवार 18 जनवरी को जारी करने का निर्णय लिया है। जनपद में 934 लोगों के खातों में धनराशि जाएगी। इसके लिए जनमंच में अपराह्न तीन बजे कार्यक्रम होगा। जनपद प्रदेश सरकार के मंत्री, सभी विधायक, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, सभी ईओ और डूडा के अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी 934 लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें