फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मिल की 53.6640 हेक्टेयर भूमि कुर्क

Sun, 18 Jan 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम। तहसील प्रशासन ने शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर की 53.6640 हेक्टेयर भूमि कुर्क की है और मिल के मेन गेट, प्रशासनिक भवन व गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त ने पिछले महीने 2024-25 का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना खरीद पर अवशेष अंशदान व विलंबित अवधि के देय ब्याज का भुगतान न करने पर मिल की 26 करोड़ 86 लाख 92 हजार की आरसी जारी की थी। मिल पर किसानों का पिछले पेराई सत्र का 30.70 करोड़ का बकाया गन्ना भुगतान था।
इसमें से नो दिसंबर को जिलाधिकारी के आदेश पर मिल की चीनी बेचकर किसानों को चार करोड़ 76 लाख 79 हजार का भुगतान खातों में भेजा गया था। इसके बाद बाकी भुगतान किसानों को नहीं किया गया। इस पर गन्ना आयुक्त लखनऊ ने दिसंबर 2025 में मिल को आरसी जारी की थी।
विज्ञापन

राजस्व टीम ने डीएम के आदेश पर मिल पहुंचकर प्रबंधक को आरसी रिसीव कराई थी। इसके बाद भी किसानों बकाया व अन्य देय भुगतान नहीं किया गया। शुक्रवार की शाम तहसीलदार विजय सिंह ने राजस्व टीम के साथ धनराशि की वसूली के लिए मिल पहुंचकर नोटिस प्रबंधक को रिसीव कराते हुए मिल की 53.6640 हेक्टेयर भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई की। तहसीलदार ने बताया, कि मिल का मेन गेट, प्रशासनिक भवन व गेस्ट हाउस सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें