फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने निर्माण कार्य रुकवा अधिकारी को धूप में बैठाया

विज्ञापन
अधिकारी को धूप में बैठा कर विरोध दर्ज कराते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। रेलवे लाइन के पास डीएफसीसी द्वारा बनाए जा रहे नाले का विरोध करते हुए भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य बंद कराते हुए विभाग के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी को अपने बीच धूप में बैठा लिया। बाद में एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद गतिरोध दूर हुआ।
विज्ञापन

यूनियन के मंडल अध्यक्ष चौधरी बिरेंदर सिंह ने बताया दो माह पूर्व किसानों की मांग को लेकर मीरपुर रेलवे फाटक पर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने लिखित फैसला कर समझौता करा दिया था। समझौते के अनुसार किसानों के आने जाने के लिए रेलवे लाइन के पास रास्ते की बहाली को दूर करते हुए उस पर मिट्टी डलवाई जानी थी, जो नहीं डलवाई गई। बुधवार को किसानों को पता चला कि डीएफसीसी रेलवे लाइन के पास नाले का निर्माण कार्य कर रही है। इस पर किसान मौके पर पहुंचे और डीएफसीसी अधिकारी मदनलाल को अपने बीच जमीन पर धूप में बैठा कर काम बंद करा दिया। किसानों का कहना था कि अधिकारी वादाखिलाफी कर रहे हैं।
करीब आधे घंटे बाद एसडीएम देवबंद दीपक कुमार ने दूरभाष पर बात कर किसानों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। संदीप त्यागी, राजकुमार, भूषण त्यागी धर्मपाल एडवोकेट ,अजय त्यागी, जोगिंदर सिंह, संदीप सैनी, रमजानी, दिनेश, निखिल त्यागी, सरदार सुरजीत, अभिमन्यु वालिया, अर्जुन वालिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें