नकुड़ तहसील में अनशन पर बैठे किसान
- फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए भाकियू (क्रांति) के बैनर तले किसान तहसील कार्यालय गेट पर अनशन पर बैठ गए। हालांकि बाद में तहसीलदार ने जूस पिलवाकर किसानों का अनशन समाप्त करा दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र भी तहसीलदार को सौंपा।
मंगलवार को अनशन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विक्रम सिंह ने कहा कि करीब दो माह से दिल्ली में किसान आंदोलन कर रहे है। इसके बावजूद केंद्र सरकार किसानों की कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने किसानों से दिल्ली आंदोलन में शामिल होने का भी आह्वान किया। इसके बाद किसानों ने कृषि कानून वापस लिए जाने, पराली व पत्ती जलाने से प्रतिबंध हटाने, दिल्ली में किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने, किसानों को बिजली मुफ्त देने व आंदोलन में मृतक किसानों को कम से कम दस लाख का मुआवजा देने की मांग करते हुए तहसीलदार देवेंद्र सिंह को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान जगत सिंह, हरपाल सिंह, सुशील, प्रेमसिंह, अहसान अंसारी, सलमान कस्सार, राव वाजिद, महीपाल, रामपाल, अजब सिंह, कंवरपाल आदि रहे।