फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने बीती रात तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी। पांच तमंचे और अवैध कारतूस बरामद करने का दावा करते हुए एक आरोपी को भी मौके से पकड़ा है।
विज्ञापन

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने सोमवार की रात 11 बजे रसूलपुर मंडी यार्ड के पास स्थित आम के बाग में बने एक कमरे की घेराबंदी की। इस दौरान मौके से अवैध हथियार बनाने वाला एक मिस्त्री महमूद पुत्र आशिक निवासी गांव काले वाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार पकड़ा गया, जबकि उसका एक साथी फैजान मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस को मौके से 315 बोर के चार तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, चार कारतूस और चार खोखा के साथ ही अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महमूद पर पूर्व में भी हरिद्वार और सहारनपुर में अवैध हथियार बनाने के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें