फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छह करोड़ से बदलेगी छुटमलपुर नगर पंचायत की सूरत

Mon, 29 Apr 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
छुटमलपुर में सड़क किनारे इंटरलाकिंग टाईल्स बिछाने के लिए बनाया जा रहा ट्रैक। संवाद
विज्ञापन
छुटमलपुर। नगर पंचायत में छह करोड़ रुपये की लागत से रंगीन इंटरलॉकिंग टाइल्स से हाईवे के दोनों तरफ पटरी निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। छुटमलपुर में घास मंडी तिराहे और फतेहपुर में कलसिया तिराहे का भी सुंदरीकरण होगा। पथ प्रकाश के लिए पटरी पर लाइटों की व्यवस्था करने के साथ ही घास मंडी तिराहे पर तिरंगा ध्वज भी लगाया जाएगा। इनमें से ज्यादातर कामों के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत चार करोड़ तथा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि से सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। बस स्टैंड के सामने डाकघर से गांधी आश्रम, देहरादून रोड पर वाल्मीकि मंदिर से पेट्रोल पंप, सहारनपुर रोड, रुडकी रोड आदि पर पहले चरण में इंटरलाकिंग ईंटों से पटरी निर्माण का कार्य शुरु कर दिया गया है। इसके साथ ही बीस लाख की लागत से घास मंडी तिराहे का सुंदरीकरण, 25 लाख की लागत से कलसिया तिराहे का सुंदरीकरण, बरामदा निर्माण और यात्री बैंच की स्थापना कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपये की लागत से फतेहपुर भादो के प्राथमिक स्कूल तथा बीस लाख रुपये से छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल एक और दो का कायाकल्प भी होगा। इसमें कमरों के फर्श, प्लास्टर, रंगाई पुताई, क्लास रूम में प्रोजेक्टर, इन्वर्टर, बैटरी और आंगन में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पानी निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूर्व में नगरीय जल निकासी योजना के अंतर्गत पौने दो करोड़ रुपये की लागत से फतेहपुर भादो में नालों का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें