डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने बनाए गए एक से बढ़कर एक उपकरणों को प्रदर्शित किया।
मुख्य अतिथि एके मोहन और आरके सेठी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कक्षा एक से लेकर आठ तक छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए उपकरणों का अवलोकन किया और छात्रों से उनके बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों की प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है। विज्ञान प्रदर्शनी में भूकंप की सूचना, विद्युत उत्पादन, ज्वालामुखी की सूचना, यातायात के नियम, प्राकृतिक आपदा आदि से संबंधित यंत्र प्रदर्शित करके छात्रों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में प्रदुम्मन कुमार, अनीता, सुनीता, नीतू, इंदू बाला, ललीता जोशी का सहयोग रहा।