फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची रह जाएंगे 22.10 लाख मतदाता

Tue, 06 Jan 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। जिले की सातों विधानसभा सीटों में 30 अक्तूबर 2025 को 26.42 लाख वोटर पंजीकृत थे। अभियान के बाद 4.32 लाख मतदाता एएसडी लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में इनका नाम कटना तय है। इसके बाद जिले की सातों विधानसभाओं में करीब 22.10 लाख वोटर रह जाएंगे।
विज्ञापन

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद छह फरवरी तक सूची पर दावे और आपत्तियां दी जा सकती हैं। इन दावों और आपत्तियों पर सुनवाई होगी। यदि किसी व्यक्ति का नाम ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो ऐसे मतदाताओं को नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 घोषणा पत्र के साथ आवश्यक प्रमाणपत्र लगाकर जमा करना होगा। इसी तरह ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में शामिल नाम को हटाने के लिए प्रारूप-7 भरकर देना होगा। पता परिवर्तन, निर्वाचक नामावली में संशोधन, मतदाता पहचान पत्र को बदलवाने, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन के लिए प्रारूप-8 भरना होगा।
ऑनलाइन फार्म-6 भरने वाले मतदाताओं को अपने परिवार के किसी सदस्य के फोटो पहचान पत्र की फोटो कॉपी लगाना अनिवार्य है। इससे उनका नाम सही बूथ पर दर्ज हो सकेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि छह जनवरी को ही ड्राफ्ट मतदाता सूची राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया की बूथ लेवल अधिकारी अपने बूथ पर 11 जनवरी को ग्रामसभा, वार्ड कमेटी आदि की बैठकों में ड्रॉफ्ट मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें