सहारनपुर में रविवार को बसपा अध्यक्ष मायावती, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद सहारनपुर पहुंच रहे है।
मायावती दिल्ली रोड स्थित कोसमोस मैदान में सुबह 11 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेगी।
उनके साथ पार्टी के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी आ रहे हैं। भाजपा की ओर से गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह एक दिन में तीन विधानसभा में पहुंचकर जनसभाएं करेंगे।
उनकी पहली जनसभा सुबह 11.30 बजे नानौता, दूसरी जनसभा पुंवारका और तीसरी चुनावी सभा अम्बेहटा चांद में करेंगे। वहीं कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद रविवार और सोमवार दो दिनों में जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में 14 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
गुलाम नबी की पहली सभा कुतुबपुर और दूसरी सभा इब्राहिमपुरा में आयोजित होगी। अब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य आदि की जनसभाएं हो चुकी है।
उधर, बेहट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राणा आदित्य प्रताप सिंह के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री और अभिनेता शाहबाज खान 12 फरवरी को बेहट, बिहारीगढ़, धोलाकुआं और अनवरपुर बरौली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।