फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब चढ़ेगा सियासी पारा

Sat, 11 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
2017 राजनेता
विज्ञापन
सहारनपुर  में रविवार को बसपा अध्यक्ष मायावती, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद सहारनपुर पहुंच रहे है। 
विज्ञापन

मायावती दिल्ली रोड स्थित कोसमोस मैदान में सुबह 11 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेगी।

उनके साथ पार्टी के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी आ रहे हैं। भाजपा की ओर से गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह एक दिन में तीन विधानसभा में पहुंचकर जनसभाएं करेंगे।

उनकी पहली जनसभा सुबह 11.30 बजे नानौता, दूसरी जनसभा पुंवारका और तीसरी चुनावी सभा अम्बेहटा चांद में करेंगे। वहीं कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद रविवार और सोमवार दो दिनों में जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में 14 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


गुलाम नबी की पहली सभा कुतुबपुर और दूसरी सभा इब्राहिमपुरा में आयोजित होगी।  अब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य आदि की जनसभाएं हो चुकी है। 
विज्ञापन


उधर, बेहट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राणा आदित्य प्रताप सिंह के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री और अभिनेता शाहबाज खान 12 फरवरी को बेहट, बिहारीगढ़, धोलाकुआं और अनवरपुर बरौली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें