फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छात्रों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में देखकर भड़के जिलाधिकारी

Tue, 26 Aug 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर गुनी मांजरा के स्कूली बच्चों को ट्रैक्टर-ट्राॅली से लेकर पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
सहारनपुर। प्राथमिक विद्यालय मर्ज होने पर गुनी माजरा गांव के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली में छात्रों को देखकर जिलाधिकारी मनीष बंसल नाराज हो गए। ग्राम प्रधान को जमकर फटकार लगाई। सरसावा ब्लॉक के गांव गुनी माजरा का प्राथमिक विद्यालय मर्ज कर दिया है। विद्यालय बंद होने पर ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅली से कलक्ट्रेट में पहुंचे। उनके साथ विद्यालय के छात्र भी शामिल थे। जिलाधिकारी मनीष बंसल कार्यालय से बाहर आए। ट्रैक्टर-ट्राॅली में छात्रों को देखकर डीएम गुस्सा हो गए। मौके पर ग्राम प्रधान को बुलाया और फटकार लगाई। कहा कि यदि कोई हादसा हो जाता है तो उसका जिम्मेदारी कौन होता। इसके बाद डीएम ने ग्रामीणों की बात सुनी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का प्राथमिक विद्यालय बंद कराकर बिन्नी खेड़ी स्कूल से संबद्ध कर दिया है। बिन्नीखेड़ी करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। छात्र अकेले नहीं जा सकते। ग्रामीणों ने स्कूल को खुलवाने की मांग की है। इस पर डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया। इस मौके पर सोनी, कंवरपाल, राजेश, शशि, प्रीतम, आलोक, महेंद्र, इंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें