सहारनपुर। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के बीच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से जिले को सात जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। महत्वपूर्ण संस्थानों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सीमा पर तनाव बढ़ा है। केंद्र सरकार ने भी राज्यों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते सहारनपुर पुलिस भी अतिरिक्त सुरक्षा बरत रही है। आरआरएफ और पीएसी की कंपनी पहुंच गई है, जो संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। इनके अलावा महत्वपूर्ण संस्थानों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। कश्मीरी और बाहरी लोगों पर खुफिया एजेंसियां नजर रख रही हैं। जिले में कितने लोग बाहरी है, उनकी पुलिस ने कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि समय पर उनका नाम और पता लग सके। रात के समय विशेष चौकसी बरती जा रही है।